home page

सिरसा के जोधपुरिया स्कूल में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता, 50 विद्यार्थियों ने निभाई सांसदों की भूमिका

 | 
District-level Youth Parliament competition held at Jodhpuria School in Sirsa; 50 students played the roles of parliamentarians

mahendra india news, new delhi
गांव जोधपुरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के सौजन्य से  डिंग डाइट के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं  से 12वीं कक्षा के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों ने मार्शल, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, महासचिव, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता सहित सांसद बनकर एक घण्टे तक अभिनय करके संसद की कार्यप्रणाली को चलाया। युवा संसद के आयोजन पर देश की मुख्य समस्याओं के मुद्दे रखे गए व उन पर तीखी बहस व कानून बनाने की प्रक्रिया सहित अनेक प्रस्तावों पर विचार -विमर्श करके संसद में पारित किये गये।

प्रतियोगिता की तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हरविंदर माही ने स्टाफ सदस्यों  के सहयोग से की। प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक मंडल में प्रवक्ता हेमराज राजनीति विज्ञान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली व राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद ने इस युवा संसद प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों को संसद की कार्य प्रणाली के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिलती है।

वहीं विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल नेतृत्व का विकास बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर बतौर आॅब्जर्वर डाइट डिग के युवा विंग के प्रभारी डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. अनिल चावला ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्या मंजू कासनिया ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया व विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है तथा विद्यार्थी सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, कम रोको प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया का व्यवहारिक ज्ञान होता है। इस अवसर पर किरण झोरड़ प्रवक्ता इतिहास, रोहताश सहारण एसएमएसी प्रधान, गौशाला प्रधान राजपाल कासनिया, सेवानिवृत्त मा. सुरजीत भादू सहित अनेक गणमान्य जन तथा सभी विद्यालय स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now