home page

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के दड़बा व नाथूसरी कलां के मतदान केन्द्र में मंडलायुक्त गीता भारती ने किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की ली जानकारी

 | 
Î×êð

mahendra india news, new delhi

हिसार मंडल की मंडलायुक्त गीता भारती ने शनिवार को सिरसा जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार प्रदीप कुमार, इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास, इलेक्शन कानूनगो रीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

news

 इस दौरान उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर, शहीद निशान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भावदीन का दौरा किया।  सिरसा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुड्डा सेक्टर, राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाल भवन और राजकीय नेशनल कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंच कर समीक्षा की गई। इसके अलावा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के दड़बा व नाथूसरी कलां  के मतदान केन्द्र में  पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की स्थिति जांची गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं बूथ स्तर के अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक किए गए कार्यों, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों तथा उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Divisional Commissioner Geeta Bharti inspected the polling stations at Dadba and Nathusari Kalan in the Ellenabad Assembly constituency and inquired about the revision work

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज नाम, आयु, पता, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दुरुस्त किया जाए।

WhatsApp Group Join Now

मंडलायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।