home page

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा SIRSA बार एसोसिएशन प्रधान को दिया श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण

 | 
Divya Jyoti Jagrati Sansthan invited SIRSA Bar Association President to attend Shrimad Bhagwat Katha

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का निमंत्रण जन-जन को दिया जा रहा है। शुक्रवार को आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी राजविंदर भारती और साध्वी पूषा भारती द्वारा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गंगा राम ढाका एवं वाइस प्रेसिडेंट अनुज गनेरी वाला, केवल लाल कंबोज, सचिव हरदीप सिंह सिद्धू, भूपेंद्र कौर, भारत भूषण गर्ग, डा. सौरभ नागपाल, ठाकुर सिंह जांगड़ा को कथा में आने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर साध्वी राजविंदर भारती ने बताया कि आज हमारे समाज में बहुत सारी कुरीतियां है, चाहे वह नशे की हो, या भ्रष्टाचार की हो, चाहे वह समाज में बढ़ते लिंगानुपात की बात करें। इन कृतियों पर साध्वी द्वारा चर्चा की गई। आज समाज में मुद्दे तो बहुत है। उत्तर भी बहुत है। मगर समाधान कहां है, यह नहीं पता। उन्होंने बताया कि समय-समय पर दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ऐसे ही धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाता है। ताकि समाज का हर वर्ग हर जन अपनी जिम्मेदारी को समझे। लिंगानुपात पर बात करते हुए उन्होंने कहा संस्थान के द्वारा संतुलन प्रकल्प चलाया जा रहा है, संतुलन जिसके माध्यम से ऐसे बहुत से कार्यक्रम किए जाते हैं। स्कूल के अंदर कॉलेज के अंदर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी को उसकी जिम्मेदारियां के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां का भी निर्वाह करें।

साध्वी जी ने कहा कि अब तक हमने एक लंबा सफर तय किया है, किंतु अभी भी एक लंबा सफर तय करना बाकी है। डीजेजेएस संतुलन समग्र महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पहचानता है। इस प्रकार स्वाभिमान जैसे अभियान को आयोजित करके इसे प्राप्त करने का प्रयास करता है जो न केवल संवेदना को उत्पन्न करता है, बल्कि नारी शक्ति का उत्सव भी मनाता है। एक माह चलने वाला यह अभियान, महिलाओं को सम्पूर्ण रूप से सशक्त बनाने के अपने उद्देश्य के साथ, एक आदर्श महिला के बारे में सामजिक मान्यताओं का खंडन करता है। और इसके साथ महिलायों की खोई हुई गरिमा और उनके द्वारा दिए गए महान योगदानों पर चर्चा भी करता है।

WhatsApp Group Join Now

इस वर्षए इसका लक्ष्य एक महिला द्वारा अपने जीवन के चुनौतीपूर्ण रास्तों को समाज के समक्ष लाना है और समाज की मानसिकता में बदलाव लाने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन है जो मनुष्य में जागृति के माध्यम से वैश्विक शांति के अपने उद्देश्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में शांति और सद्भावना स्थापित करने के अपने मिशन मेंए संगठन समग्र कल्याण जैसे गरीबों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, कैदियों के सुधार और पुनर्वास, प्रकृति संरक्षण और विकलांगों के सशक्तिकरण जैसे भी विविध सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर एडवोकेट प्रियंका जैन, एडवोकेट नागेश्वर यादव, एडवोकेट राजेश खलेरी, एडवोकेट वेद प्रकाश राज, एडवोकेट राजेश गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।