home page

डीपीएस SIRSA के तीरंदाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 | 
DPS SIRSA archers selected for state level competition

सिरसा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सिकंदरपुर स्थित आर्चरी अकैडमी में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें साहिब ने प्रथम, अल्फाज और कैरव ने द्वितीय एवं हितेश ने विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्या डा. रमा दहिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में देश का गौरव बढ़ाएंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में निरंतर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण जैसे मूल्यों को आत्मसात करते हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों हिमांशु सोनी एवं रवि कंबोज को दिया, जिनके मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि संभव हो सकी।


यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, अपितु सम्पूर्ण जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में छात्रों की सहभागिता और सफलता से यह प्रमाणित होता है कि अनुशासित प्रशिक्षण, समर्पण और उचित दिशा-निर्देश के साथ किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।