home page

हिंदी व संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में डीपीएस सिरसा रहा ओवरऑल प्रथम

 | 
DPS Sirsa stood first overall in Hindi and Sanskrit group singing competition

mahndra india news, new delhi
सिरसा। डीपीएस सिरसा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने हुनर का परचम लहराते हुए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी व संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्राचार्या डा. रमा दहिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 नवंबर को भारत विकास परिषद द्वारा सफीदों में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में डीपीएस सिरसा के छात्रों ने हिंदी समूहगान और संस्कृत समूहगान दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर समस्त उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित कर दिया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो आगामी 14 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की विजेता टीम में चैरिल, फ्लोरेंस, काव्या, तन्वी, हरइनायत, नव्या, भूमिशा शर्मा और वंश ने अपनी स्वर प्रतिभा और ताल-लय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सफलता में विद्यालय के संगीत शिक्षक देवजीत मितवा के मार्गदर्शन, अथक परिश्रम और समर्पण का विशेष योगदान रहा, जिसने बच्चों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या डा. रमा दहिया ने बच्चों को बधाई व आशीष देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी टीम निश्चित रूप से शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करेगी। डीपीएस सिरसा की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और अब सभी की निगाहें 14 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

WhatsApp Group Join Now