home page

डीपीएस के विद्यार्थियों ने SIRSA जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

 | 
DPS students hoisted the flag in SIRSA district level sports competitions

Mahendra india news, new delhi
डीपीएस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो, तैराकी एवं तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी चयनित विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं अनायत, नव्या एवं रिद्धिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

Sirsa जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भौमिक ने 3 स्वर्ण पदक, जबकि अभिजीत ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य ढिल्लों एवं जय जौहर ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं रेहान, भानु खेरवा एवं हर्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में साहिदीप ने स्वर्ण पदक, हर्ष गर्ग ने रजत पदक तथा अल्फाज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में आयान सहगल, सौरिश गुप्ता, आर्यमान सोनी, मोहक जैन, अव्युक्त गुप्ता, रसिका, शनाया एवं रित्विका ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।


इस प्रतियोगिता में आयान सहगल ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद आयान ने सीबीएसई नॉर्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर आयान का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्या रमा दहिया ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

WhatsApp Group Join Now