home page

डॉ. अजय चौटाला पहुंचे नाथसूरी चौपटा, ऐलनाबाद कार्यकर्ताओं को दिया युवा योद्धा सम्मेलन का न्यौता

 | 
Dr. Ajay Chautala reached Nathsuri Chowpatty and invited Ellenabad workers to the Youth Warrior Conference

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला बुधवार को नाथूसरी चौपटा व ऐलनाबाद शहर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 23 सितंबर को होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जिसमें प्रदेशभर से युवा शक्ति एक मंच पर एकत्रित होगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में युवाओं में जागृति लाना वर्तमान की जरूरत है, इसलिए जेजेपी ने युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान चलाया और अब युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए प्रदेश में युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं,

जिसकी शुरुआत सिरसा से 23 सितंबर से की जाएगी। उन्होंने सभी को इस सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पिछले दिनों भारी बरसात व बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा सरकार संवदेनशील नहीं है। इस बात का प्रमाण इसी बात से लिया जा सकता है कि जलभराव व बाढ़ से प्रभावित किसी भी किसान को अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आज किसानों की फसलों के साथ नलकूप तथा ढाणियों को भी बहुत नुकसान हुआ है

मगर प्रदेश सरकार केवल पोर्टल पोर्टल खेल रही है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि धरातल पर किसानों की स्थिति बदहाल है और सरकार किसानों की मदद की बजाय केवल दौरों और बयानों तक सीमित है। जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है और हालत यहां तक है कि चुने हुए प्रतिनिधि भी आज प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सरकार केवल लोगों को बरगलाने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इस दौरान बताया कि आगामी 25 सितंबर को पूरे प्रदेशभर में जेजेपी चौधरी देवीलाल जयंती पर सामाजिक कार्यक्रम करेगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की स्थापित 72 प्रतिमाओं की सफाई भी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 23 सितंबर को युवा योद्धा सम्मेलन में शिरकत कर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। 

WhatsApp Group Join Now