home page

सीडीएलयू SIRSA में डॉ. मंजू नेहरा को सामुदायिक संपर्क एवं सीएसआर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

 | 
 सीडीएलयू में डॉ. मंजू नेहरा को सामुदायिक संपर्क एवं सीएसआर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा 

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. मंजू नेहरा को सामुदायिक संपर्क एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (Director, Community Relations & CSR) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।


इस अवसर पर डॉ. नेहरा ने कुलपति का आभार जताया और कहा कि वे विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।उल्लेखनीय है कि डॉ. नेहरा वर्ष 2007 से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में कार्यरत हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं।

उन्होंने पीएच.डी. (2016) गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पूरी की और NET 2004 में उत्तीर्ण किया। उनका विशेष शोध क्षेत्र फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, न्यूट्रास्यूटिकल्स और फ़ंक्शनल फ़ूड्स का विश्लेषण एवं विकास है।युवा कल्याण निदेशक के रूप में भी डॉ. नेहरा ने विश्वविद्यालय में कई नवोन्मेषी एवं छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है, जिसकी प्रशंसा विश्वविद्यालय समुदाय द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।


डॉ. नेहरा को अब तक कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें महिला दिवस पुरस्कार (2022), बेस्ट वीमेन डायरेक्टर (2022), कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवॉर्ड (2021), विज्ञान एवं शोध में सम्मान (2021) प्रमुख हैं। उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करवाने जैसी महत्त्वपूर्ण शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। साथ ही, उन्होंने 50 से अधिक शोध प्रकाशन, पुस्तक अध्याय और संदर्भ ग्रंथ लिखे हैं।

WhatsApp Group Join Now