home page

क्लब में पार्टी करने आए, लौटते वक्त चौक पर चढ़ा दी गाड़ी; एयरबैग खुलने से बच गई जान

 | 
Drove onto the traffic island while returning from a club party; life saved as airbags deployed

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में करनाल से चंडीगढ़ के क्लब में पार्टी करने दोस्त आए। जानकारी के अनुसार आए चार युवकों के साथ लौटते समय दुर्घटना हो गई। दुर्घटना रविवार तडक़े की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ओवरस्पीड की वजह से किया गाड़ी चौक पर चढ़ गई। युवकों को मामूली चोटें आई। 
एयरबैग खुलने से युवकों को ज्यादा चोटें नहीं आई। पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाया है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। 


जानकारी के अनुसार 29 साल का अरुण, 32 साल बनी, 28 साल का कुलदीप व एक अन्य शनिवार को चंडीगढ़ आए हुए थे। यहां उन्होंने क्लब में पार्टी की। कार को अरुण चला रहा था। जब घर जाने लगे तो उनकी गाड़ी 7/8-19/26 के चौक से टकरा गई।

प्रत्यशदर्शी के अनुसार कार की स्पीड इतनी ज्यादा था कि चौक पर लगी ग्रिल को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया।