गांव शक्कर मंदोरी के ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति एवं मोबाइल जागरूकता अभियान आयोजित
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी के ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल में बुधवार को 10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सिरसा के ब्रह्माकुमारी आश्रम के गणमान्य सदस्यों ने जिसमें बीके प्रिया और बीके शीतल मुख्य वक्ता रहे।
इस दौरान बच्चों को नशे तथा मोबाइल की बढ़ती लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे से दूर रहने और मोबाइल का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा और मोबाइल की अत्यधिक लत बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने बच्चों को अपने समय का सदुपयोग करने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अच्छी संगति अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षको और बच्चों नेभी समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या उपासना सभरवाल ने आए हुए वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
