home page

एन सी एम स्कूल कागदाना में DSP राजवीर सिंह ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया बारे में बच्चों को किया जागरूक

 | 
news

mahendra india news, new delhi

 सिरसा के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी राजवीर सिंह, चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार एवं उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने एन सी एम स्कूल कागदाना में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार, स्कूल प्रबंधन निदेशक राजेंद्र सिंह टोक्सियाँ , निदेशक सुभाष जाखड़ एवं स्टाफ द्वारा पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से हमेशा दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

डीएसपी ने बच्चों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद उपयोगी हैं।

WhatsApp Group Join Now