home page

भारी बरसात से रूपाना खुर्द गांव के राजकीय स्कूल में बने कमरें की छत गिरी

 | 
Due to heavy rains, the roof of a room in the government school of Rupana Khurd village collapsed

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में मानसून की बरसात रूकने का नाम नहीं ले रही है। भारी बरसात से फसलों का काफी नुकसान हो रहा है। भारी बरसात से चौपटा क्षेत्र के गांव रूपाना खुर्द स्थित राजकीय मिडल स्कूल में बने कमरे की छत गिर गई। हालांकि  इससे जानमाल का कोई नुकसान हुआ है। 

गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बैनीवाल ने बताया कि स्कूल में बने कमरे की छत गिर गई। इस कमरें को स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्टोर रूम बनाया हुआ था। इस स्टोर रूम में सामान रखा हुआ था। भारी बरसात से अचानक सोमवार रात्रि को छत गिर गई। हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।