home page

लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण, गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

 | 
Due to redevelopment work at Lucknow station, the route of the Gorakhpur-Bathinda-Gorakhpur train service will be diverted

Mahendra india news, new delhi    
  रेलवे द्वारा लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12555/12556, गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा जो गोरखपुर से दिनांक 16.09.26 से 12.10.26 तक एवं बठिण्डा से दिनांक 15.09.26 से 12.10.26 तक प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी।

तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। तथा ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।