home page

पूर्व तटीय रेलवे के दानापुर एवं सोनपुर मण्डल पर तकनीकी कार्य, रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

 | 
Due to technical work on the Danapur and Sonpur divisions of the East Central Railway, train services will be diverted

mahendra india news, new delhi

पूर्व तटीय रेलवे द्वारा दानापुर मण्डल के राजेन्द्रपुल, हाथीदा अपर टॉल जंक्षन, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मण्डल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण कुछ रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.09.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलीपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

2.    गाडी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाराणसी-छपरा-शाहपुर पटोरी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

3.    गाडी संख्या 15624, कामाख्या- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.09.26 व 02.10.26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पटना, आरां, बक्सर, गहमर, ईस्ट आउटर केबिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। 

WhatsApp Group Join Now

4.    गाडी संख्या 15632, गुवाहाटी-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.10.26 को गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलीपुत्र-दानापुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मोकामा, बख्तियारपुर, पटना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। 

5.    गाडी संख्या 15634, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 को गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी-ज्ञानपुर रोड़-प्रयागराज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मोकामा, बख्तियारपुर, पटना,  ईस्ट आउटर केबिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।