नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल ऐसा रहेगा, जानिए मौसम की ताजा रिपोर्ट

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल यानि 9 मार्च को फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी संभव है। सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में हल्की बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी इलाकों में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
असम और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।