home page

साबरमती बीजी-जम्मूतवी का श्रीमातावैष्णो देवी कटरा तक विस्तार के कारण 6 जोड़ी रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा 27 अगस्त को रद्द रहेगी

 | 
Due to the extension of the Sabarmati BG–Jammu Tawi service to Shri Mata Vaishno Devi Katra, there are minor changes in the operational timings at certain stations along the routes of six pairs of trains; the Hanumangarh–Suratgarh train service will remain cancelled on August 27

mahendra india news, new delhi

   रेलवे द्वारा साबरमती बीजी- जम्मूतवी -साबरमती बीजी रेलसेवा का श्रीमातावैष्णो देवी कटरा तक विस्तार के कारण 06 जोड़ी रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किय जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1.    गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.10.26 से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह जम्मूतवी स्टेषन पर परिवर्तित समय 04.05 बजे आगमन व 04.15 बजे प्रस्थान, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.14 बजे आगमन व 05.16 बजे प्रस्थान कर, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.25 बजे आगमन करेगी। 

2.    गाडी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.10.26 से बाड़मेर से निर्धारित समय प्रस्थान कर जम्मूतवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.00 बजे आगमन करेगी। 

3.    गाडी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.10.26 से अजमेर से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के बठिण्डा, गंगसर जैतो, कोट कपूरा, फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाडा, जालन्धर सिटी, ब्यास एवं अमृतसर स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now

4.    गाडी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम् हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.10.26 से फिरोजपुर कैंट से अपने निर्धारित समय 05.55 बजे के स्थान पर 05.50 बजे प्रस्थान कर बठिण्डा स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन व 07.50 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समयानुसार संचालित होगी। 

5.    गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेषन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.10.26 से शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के फिरोजपुर कैंट स्टेषन पर परिवर्तित समय 05.20 बजे आगमन व 05.50 बजे प्रस्थान, फरीदकोट स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.16 बजे आगमन व 06.18 बजे प्रस्थान व बठिण्डा स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समयानुसार संचालित होगी। 

6.    गाडी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.10.26 से फाजिल्का से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के लखेवाली, भागसर, बधाई बल्लमगढ़, मुक्तसर, चड़ेवान, झबेलवाली, बरीवाला, वांदर जटाना व कोटकपूरा स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
 

Mahendra News:

हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा 27 अगस्त को रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के धोलीपाल स्टेशन पर टावर वैगन साइडिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेल सेवा रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54759, हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेल सेवा दिनांक 27 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।