home page

शिक्षा विभाग ने केबीसी की तर्ज पर करवाई SIRSA में जिला स्तरीय साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 | 
  शिक्षा विभाग ने केबीसी की तर्ज पर करवाई SIRSA में जिला स्तरीय साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Mahendra india news, new delhi
विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के मकसद से 02 और 03 सितम्बर को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की तर्ज पर आरके सीनियर सैकेंडरी स्कूल, हिसार रोड सिरसा में जिला स्तरीय साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार की देखरेख में किया गया। इसमें 02 सितम्बर को जिला के सीबीएसई/आईसीएसई व 03 सितम्बर को हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों से सम्बन्धित 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से जिला की सीबीएसई/आईसीएसई व् हरियाणा बोर्ड की टॉप 5-5 टीमों का चयन किया गया, जोकि जोनल स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

प्रतियोगिता के आयोजन में नवीन कुमार सिंगला, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालाना, कमल किशोर प्रवक्ता भौतिक विज्ञान आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी एवं सूर्य शर्मा विज्ञान अध्यापक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीरखेड़ा ने महतवपूर्ण भूमिका निभाई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सीबीएसई/आईसीएसई व हरियाणा बोर्ड की सभी टीमों में अलग-अलग लिखित परीक्षा करवाई गयी, जिनमें दोनों में टॉप 8-8 टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चार मुख्य राउंड हुए।

क्विज के पहले राउंड में 4 सब राउंड हुए, जिनमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने वाली टीम को 4 अंक दिए गए। दूसरे राउंड में एक्टिविटी करवाई गयी जिसमें साइंस क्लिप दिखाई गयी। इसमें सही जवाब देने वाली टीम को 4 अंक दिए गए। इसके पश्चात् विजुअल राउंड हुआ, जिसमें विज्ञान के वैज्ञानिकों की फोटो दिखाई गयी, जिसका सही नाम बताने वाली टीम को 4 अंक दिए गए। अंत में रैपिड फायर राउंड हुआ, जिसमें एक टीम से 60 सेकंड में अनेक प्रश्न पूछे गए। इस दौरान टीम ने जितने सही जवाब दिए, उन्हें प्रति सही जवाब के एक-एक अंक दिए गए।
 

WhatsApp Group Join Now

सीबीएसई/आईसीएसई का ये रहा परिणाम
प्रथम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली, द्वितीय एमपीडी डीएवी पब्लिक स्कूलए कालांवाली, तृतीय द जीनियस सीनियर सैकेंडरी स्कूल रानियां, चतुर्थ एफएफ वी आर डी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयए डबवाली, पांचवां द सिरसा स्कूल, सिरसा। इसी प्रकार हरियाणा बोर्ड के परिणाम में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा, द्वितीय पीएम् श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माधोसिंघाना, तृतीय नेहरु सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डबवाली, चतुर्थ स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल अरनियांवाली, पांचवां आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालुआना।

 


-जिला स्तर से विजेता विद्यार्थी जोनल स्तर पर जायेंगे। जोनल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीमों को क्रमश: 20 हजार, 15 हजार और 12 हजार रुपये का ईनाम मिलेगा।  इतना ही नहीं स्टेट लेवल पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीमों को क्रमश: 60 हजारए 50 हजार और 40 हजार रुपये का ईनाम मिलेगा।
-डा. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।