home page

शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा: जोगेन्द्र वर्मा

 
Education is like the milk of a lioness, whoever drinks it will roar: Jogendra Verma
 | 
 Education is like the milk of a lioness, whoever drinks it will roar: Jogendra Verma

Mahendra india news, new delhi
  सिरसा। शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा। इसलिए सोनी समाज अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित और संस्कारवान बनायें। यह कहना है स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा का। उन्होंने कहा कि राज में भागीदारी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुनार समाज स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के बैनर तले आबादी के हिसाब से डंके की चोट पर अपने हक लेकर रहेगा। वे सिरसा स्थित सोनी धर्मशाला में समृद्ध समाज-विकसित समाज संकल्प यात्रा के दौरान सिरसा जिला के समस्त सोनी समाज एवं स्वर्णकार बंधुओं की आपसी वैचारिक परामर्श बैठक में बोल रहे थे।

बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ सिरसा के जिला प्रधान प्रभुदयाल भामा ने की। बैठक में सोनी धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा के प्रधान सोनू गोरीवाला, कार्यकारी प्रधान सतपाल आर्य सूर्या, प्रबंधक बलवंत सोनी, सचिव कस्तूर सोनी, कोषाध्यक्ष काशीराम सोनी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कपिल सोनी, महेन्द्र सोनी, राजेश सहदेव, निर्मल कंडा, शहरी प्रधान संतलाल, सुरजीत सहित अन्य महानुभावों ने विशेष तौर से शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा ने कहा कि इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य सकल सोनी एवं स्वर्णकार समाज को एक मंच पर लाना है और संगठन को मजबूत बनाकर अपने शक्ति को पहचान कर समाज हित में काम करना है। इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने गरीब बेटियों की शिक्षा प्राप्ति में सहायतार्थ अपने पैंशन की नेक कमाई में से दसवां हिस्सा दान करने और महाराज अजमीढ़ जयन्ती से इसकी शुरूआत करने की घोषणा की। जयपाल लाम्बा एवं लखीराम सोनी ने कहा कि समाज का साथ होगा, तभी समाज का विकास होगा।

मैढ़ क्षत्रिय सदा विजयते का संदेश देती संकल्प यात्रा में शामिल नेतृत्व के तौर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा एवं पूरी सहयोगी टीम अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपालसिंह लाम्बा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार लाम्बा व लखीराम सोनी महेन्द्रगढ़, सिरसा तहसील अध्यक्ष गजानंद सोनी, विशाल सोनी, सुखविंदर सोनी, सुरजीत सोनी, बंसी सोनी, राज कुमार सोनी, प्रो. सुभाष वर्मा, राजेश सोनी, मैढ़ क्षत्रिय समाज झज्जर के प्रधान डा. सुभाषचंद वर्मा, कैलाशचंद सोनी, सुनार धर्मशाला समिति रामराये के प्रधान पुरूषोतम बड़ाला, रिटायर्ड प्रिंसीपल राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्रपाल वर्मा व सुरेन्द्र वर्मा देवराला, रणबीर सिंह, देवसिंह वर्मा उर्फ  मोनू, बिशम्बर दिनेश उर्फ  धूपा, प्रदीप व अन्य महानुभावों का सिरसा में पहुंचने पर समस्त स्वर्णकार समाज द्वारा एकजुटता दिखाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ तलवार भेंटकर व पगड़ी पहनाकर पटकों व फूलमालाओं से भव्य स्वागत व मान-सम्मान किया गया।

WhatsApp Group Join Now

इस बैठक में सुनार समाज के पदाधिकारियों एवं स्वर्णकार बंधुओं ने अपने-अपने सुझाव व विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर स्वर्णकला अमर रहे, अजमीढ़ जी महाराज की जय हो, स्वर्णकार एकता जिंदाबाद, जोगेन्द्र वर्मा आगे बढ़ो-हम तुम्हारे साथ हैं, नारे लगाकर सुनारों में जोश भरने का काम किया गया और एकजुटता के साथ संकल्प लेते हुए जोगेन्द्र वर्मा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। नौ सूत्रीय कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा ने बताया कि हरियाणा में स्वर्णकला बोर्ड के गठन के साथ अजमीढ़ धाम संस्थान बनाने की सरकार से मांग की जाएगी।

इसके अलावा हर जिले में रिश्तों व सम्बंधों में परेशानी निवारण के लिए कमेटी का गठन एवं स्वर्णकला केन्द्र बनाने, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी शामिल गया है। इससे पहले हिसार में भी इस संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मैढ़ क्षत्राणी स्वर्णकार समाज हिसार की संरक्षिका मीरा सोनी बुटन, अध्यक्ष सुमन डावर, महामंत्री रेखा रोडा, निर्मला, कृष्णा, शीलवंत, स्वर्णकार संघ हिसार तहसील के प्रधान रामनिवास रोडा के सुपुत्र प्रवीण रोडा, सुरेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश मौसूण, विजय कुमार उर्फ  बिट्टू, विनोद तोषावड़, पवन लाम्बा, राजेश बुटन, ओमप्रकाश बुटन, इन्द्रजीत वर्मा, दलीपसिंह तोषावड़, पंचायत समिति मैम्बर सिकन्दर सोनी गंगवा, हेमन्त वर्मा, गौरव सोनी, सुनील कुमार, बिश्म्बर रोडा, श्याम बगला, सुरेन्द्र कुमार, सतपाल तोषावड़, कुलदीप सोनी, रामप्रकाश रोडा, राजेश मौसूण, संदीप सोनी, सक्षम सोनी, महेन्द्र, सुन्दर, प्रकाश बुटन, यश वर्मा, धूपा, ओमप्रकाश तोषावड़ समेत अन्य स्वर्णकार बन्धू भी मौजूद रहे।