home page

हरियाणा रोडवेज यूनियन में चुनावी रणभेरी, पांच चरणों में होगा मतदान: चाहर

 
Election bugle sounded for Haryana Roadways Union; voting to be held in five phases: Chahar
 | 
 Election bugle sounded for Haryana Roadways Union; voting to be held in five phases: Chahar

mahendra india news, new delhi
HARYANA प्रदेश प्रवक्ता व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, डिपो सचिव सतपाल सिंह रानियां, कार्यकारी कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार माचरा, कार्यकारी उप प्रधान बलजीत सिंह, आॅडिटर रोहतास बाजेकां, पूर्व कोषाध्यक्ष किम्मत सिंह ढांडा ने संयुक्त रूप से ब्यान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ एवं एआईआरटीडब्ल्यूएफ एक जिम्मेवार व लोकतान्त्रिक संगठन है। इस संगठन में प्रत्येक तीन वर्ष बाद डिपो व सब डिपो से लेकर राज्य स्तर तक चुनाव करवाए जाते हैं।

यह लोकतान्त्रिक प्रणाली ही संगठन की मजबूती का आधार है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए यूनियन का 18वां चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है, जोकि पांच चरणों में संपन्न होगा। मुख्य चुनाव कार्यालय रोहतक बस स्टैंड स्थित यूनियन मुख्यालय में बनाया गया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान और महासचिव मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। नामांकन शुल्क 100 रुपये और सुरक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। डिपो में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और आॅडिटर पदों के लिए चुनाव होगा। सबडिपो में प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे।
ये रहेगा नामांकन प्रक्रिया का ब्यौरा:
18 सितंबर 2026 को यूनियन मुख्यालय बस स्टैंड रोहतक में सदस्यता फीस व सदस्यता सूची जमा होगी तथा डिपो/सब डिपो के नामांकन फार्म दिए जाएंगे। 20 व 21 सितंबर 2026 को डिपो व सब डिपो में नामांकन फार्म भरने की तिथि रहेगी। 22 सितंबर 2026 को नामांकन फार्म जांच पड़ताल व नाम / फार्म वापसी की तिथि। 23 सितंबर 2026 को यूनियन मुख्यालय रोहतक में निशान अलॉट व नाम/फार्म वापसी होगी।


डिपो एवं सब डिपो के चुनाव की तिथियां:
पहले चरण  में 01 अक्टूबर 2026 को कैथल, नारनौल, सिरसा, फतेहाबाद, चण्डीगढ़, नूंह, दूसरे चरणम में 07 अक्टूबर 2026 को रोहतक, च.दादरी, हिसार, दिल्ली व आईएसबीटी, फरीदाबाद, पलवल, तीसरे चरण में 09 अक्टूबर 2026 को अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, चौथे चरण में 14 अक्टूबर 2026 को भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, जीन्द, रेवाड़ी, गुरुग्राम व एचआरईसी व पांचवें चरण में 16 अक्टूबर 2026 को (सभी सब डिपो) डबवाली, टोहाना, हांसी, तोशाम, लोहारू, महेन्द्रगढ़, नरवाना, सफीदों, नारायणगढ़, पेहोवा, गोहाना, बहादुरगढ़, कालका व मंत्री कार सेक्शन चण्डीगढ़ में चुनाव होंगे। मतदान का समय सुबह 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक होगा।

WhatsApp Group Join Now