home page

राजस्थान में ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव आज, सिरसा में कड़ी सुरक्षा

 | 
Elections for Block Samitis and Zila Parishads in Rajasthan today; tight security in Sirsa

mahendra india news, new delhi

 राजस्थान में आज 3 नवंबर को ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव व 5 नवंबर को सरपंच पद के चुनाव होने हैं। इसी को लेकर हनुमानगढ़ व गंगानगर क्षेत्र में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं व ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सिरसा पुलिस अलर्ट है। राजस्थान से लगती सिरसा जिले की नाथूसरी चौपटा, डबवाली व ऐलनाबाद की सीमाओं पर नाकाबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमाओं से आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए सीमावर्ती थानों के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसके जरिए दोनों राज्यों की पुलिस आपस में सूचनाएं साझा कर रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

वांछित अपराधियों पर भी नजर
चुनाव के मद्देनजर सिरसा और राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों और भगोड़ों की सूची भी आपस में साझा की है। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को समय रहते दूर किया जा सके। सीमावर्ती इलाकों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now


शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई :- एसपी
सिरसा के एसपी दीपक सहारन ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पुलिस का परम दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन की बारीकी से जांच करने उपरांत ही उन्हें प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि शांति भंग करने या कानून व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।