home page

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने टाली अपनी हड़ताल, बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बैठक के बाद मिला मांगे पूरी करने का आश्वासन

 | 
Electricity employees in Haryana have called off their strike after receiving assurances that their demands would be met following a meeting with Power Minister Anil Vij

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की कल मंगलवार से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल नहीं होगी। प्रदेश के उर्जा मंत्री अनिल विज के साथ यूनियन के नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बिजली कर्मचारियों के साथ बातचीत हुई है 

मुख्य बिंदु बिजली के निजीकरण का था हमने बताया है हमने भी एचईआरसी में इसका विरोध किया है 

स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाने कि मांग रखी थी हमने बताया है कि इसके अभी तक टैंडर नहीं किए है यह उपभोक्ता कि मर्जी पर निर्भर करेगा सरकार उसे कंपल्शन नहीं कर रही है 

एग्री डिस्कॉम को लेकर सीएम ने विधानसभा में घोषणा की है इसपर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है इसलिए इसपर अभी कोई आश्वासन भी नहीं बनता ,लेकिन हमने यह कहा है कि यदि कुछ एसा होगा तो हम बुलाकर बात करेंगे उस अनुसार कदम उठाएंगे 

कुछ मांगे पैडिंग रखी है जिसमें अध्ययन किया जाएगा 

सिद्धांतिक तौर पर रिस्क अलाउंस पर सहमति दी है इसपर कमेटी बना रहें है