home page

सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन, समानांतर विद्युत लाइसेंस रद्द करने की मांग

 | 
Electricity employees submit memorandum to MLAs protesting government's reneging on promises; demand cancellation of parallel electricity license

mahendra india new delhi
सिरसा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त सांझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ आज सिरसा जिले के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर समांतर (पैरलल) विद्युत लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई। सांझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारी सुबह 9:30 बजे सिरसा सर्कल आॅफिस में एकत्रित हुए। इसके बाद ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल तथा डबवाली विधायक आदित्य चौटाला को ज्ञापन सौंपकर समांतर विद्युत लाइसैंस को रद्द करवाने की मांग रखी गई।

वहीं कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला को भी ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा सिरसा विधायक गोकुल सेतिया तथा रानियां विधायक अर्जुन चौटाला को व्हाट्सऐप के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया तथा सरकार पर समांतर विद्युत लाइसेंस के मुद्दे पर अपने वादे पर कायम रहने का दबाव बनाने की मांग की गई। राज्य प्रेस प्रवक्ता श्याम लाल खोड ने कहा कि 10 अगस्त को बिजली मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में सहमति बनी थी कि पैरलल विद्युत लाइसेंस के मुद्दे पर सरकार अपना स्पष्ट रुख रखेगी तथा किसी भी कीमत पर पैरलल लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे।

news

इसके बावजूद सरकार यदि अपने वादे से पीछे हटती है तो यह बिजली कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी होगी, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सर्कल सचिव सतिन्द्र मोंगा व मीत सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने तथा समांतर विद्युत लाइसेंस देने के किसी भी प्रयास का कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे। कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ संघर्ष को आगे भी मजबूती से जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर राज्य प्रेस प्रवक्ता श्याम लाल खोड, सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, मीत सिंह, राजमिंद्र शर्मा, सुरेश मंगल, सतबीर, राकेश, चरण सिंह, सुंदर, खुशीराम, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, राजेश, देवीलाल, फौजी सहित सांझा मोर्चे के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now