home page

SIRSA रेस्ट हाऊस में सीएम विंडो से संबंधित समस्याएं सुनेंगे एमिनेंट पर्सन

 | 
Eminent persons will listen to problems related to CM Window in SIRSA Rest House

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीएम विंडो के लिए नियुक्त किए गए एमिनेंट पर्सन इस शुक्रवार को रेस्ट हाऊस में सीएम विंडो से संंबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस संबंधी जिला उपायुक्त की ओर से सभी एमिनेंट पर्सन को पत्र जारी किया गया है। उपायुक्त द्वारा जारी पत्र के बाद सीएम एमिनेंट पर्सन नियुक्त किए गए कपिल सोनी एडवोकेट, सुनील बामनिया, मुकेश मेहता, विष्णु शर्मा व पूजा रानी सैनी ने रेस्ट हाऊस में एक बैठक आयोजित की सीएम विंडो समस्याएं सुनने के लिए रूपरेखा तैयार की।

सभी सदस्यों ने बताया कि इस शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएम विंडो से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी और पीडि़त लोगों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलवाया जाएगा। वहीं आगामी समय बारे बैठक के बाद रणनीति बनाई जाएगी।