home page

सिरसा डिपो में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने लिया ये फैसला


 वर्तमान सरकर की सोच पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मक नहीं है : चाहर 

 | 
  वर्तमान सरकर की सोच पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मक नहीं है : चाहर 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में सिरसा डिपो वर्कशॉप गेट पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शनिवार को कर्मचारियो की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने की। इस बैठक में पैंशन बहाली संघर्ष समिति जिला सिरसा कार्यकारिणी के जिला आडिटर रणजीत सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश, खंड बड़ा गुढ़ा अध्यक्ष राजपाल ने सभी साथियों को 11 फरवरी 2024 जींद रैली हेतु आमंत्रित किया। 


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकर की सोच पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मक नहीं है। सरकार को झुकाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाना है और अंजाम तक लेकर जाना है। इस मौके पर सिरसा डिपो साझां मोर्चा के नेता शेर सिंह खोड, सतपाल सिंह रानियां, सुरेंद्र सिंह निरानिया व टी आई ब्रांच से रणवीर सिंह, चालक द्वारका प्रसाद शर्मा, चालक रामेर सिंह, चालक कृष्ण कुमार कोटली, परिचालक मोहनलाल, सुरेश कुमार, सुखपाल सिंह, अजय कुमार, सुरजीत सिंह ढुकड़ा, बलजीत सिंह परिचालक पंजाब रोडवेज एवं सभी अप्रेंटिस व कर्मचारी साथी आदि मौजूद रहे।