home page

हरियाणा प्रदेश में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में 2 इनामी शूटर घायल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। जानकारी के अनुसार जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच भ्भंयकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हालांकि उनके बुलेटप्रूफ जैकेट पहन होने के कारण उनकी जान बच गई।  


बताया जा रहा है कि सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि जड़थल क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों का पीछा किया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 4-4 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन के पांव में गोली लगी, इसके बाद उन्हें काबू कर रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर फखरुद्दीन के भी गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। गोली जैकेट में लगने से उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी कार्रवाई सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी योगेश के नेतृत्व में की गई। 

WhatsApp Group Join Now

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश बोलनी निवासी मोहन और निवासी राजस्थान के गोविंद उर्फ झम्मन पर हत्या, लूट, फिरौती सहित संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 28 जून को मोहन, उसके साथी प्रवीण और गोविंद उर्फ झम्मन ने गांव बखापुर निवासी रतिराम पर 3 राउंड फायरिंग की थी। इसी केस में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सीआईए टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।