स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में उद्यमिता दिवस मनाया गया
mahendra india news, new delhi
सिरसा। स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में आज उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार, उद्यमिता और स्वदेशी व्यवसायों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र में अपने-अपने व्यवसाय के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने वाले प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इनमें usanzi शोरूम के संचालक संजय, आरसी राइस मिल के संचालक राहुल, बालाजी टायर फैक्ट्री के संचालक रामकुमार, सुभाष भाटी तथा मनोहर बेनीवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र रातूसरिया, प्रधान श्री गौशाला सिरसा तथा राजीव कालावाली रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच की ओर से सुशील शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने उद्यमियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजीव कालावाली ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी की तलाश करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार सभी नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। इसलिए देश के आर्थिक विकास के लिए युवाओं को निजी उद्यम और स्वरोजगार को बढ़ावा देना होगा तथा नए रोजगार के अवसरों का सृजन करना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उद्यमियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यवसाय खड़े करने वाले लोग न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनते हैं, बल्कि अनेक लोगों को रोजगार देकर समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
