home page

79 स्वतंत्रता दिवस होने बाद भी भारत देश के होमगार्ड के जवानों का शोषण जारी है- चंद्रपाल तंवर

 | 
Even after 79 Independence Days, the exploitation of India's Home Guard personnel continues – Chandrapal Tanwar

mahendra india news, new delhi

ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन  हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने बताया कि 79 स्वतंत्रता दिवस होने बाद भी भारत देश के होमगार्ड के  6 लाख सेअधिक होम गार्ड जवानों का शोषण अब तक जारी है |


 सिर्फ शरीर पर सिर्फ खाकी वर्दी है बाकी होम गार्ड के जवानों का शोषण सबसे ज्यादा है |
सरकार से मांग की जाती है कि जैसे सी.आर.पी.एफ, बी.एस.एफ, एस. एस. बी, सी.आई.एस.फ जैसे  अर्ध सैनिक बलों को जो सुविधा दी जा रही हैं, वही सुविधा संपूर्ण देश के 6 लाख से अधिक होमगार्ड जवानों को दी जाए |
देश के राष्ट्रपति महोदय श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को इस बारे में काफी ज्ञापन पत्र दिए गए है कि वर्तमान कुछ ही राज्यों को छोड़कर काफी राज्यों में साथ में 7 वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया और काफी राज्यों में एरियर 60% महंगाई भत्ता का लाभ अब तक नहीं दिया गया, जो कि 2015 में पारित सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।


चंद्रपाल तंवर ने बताया की इसके अतिरिक्त  जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, हरियाणा, यू.पी, कर्नाटक, उत्तराखंड दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सहित देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 365 के रोजगार दिया जाए, हटे जवानों की बिना शर्त वापसी, बस किराया का लाभ पुलिस की तर्ज पर मिले, सेवानिवृति पर 25-30 लाख रुपये वेल्फेयर फंड  यह अन्य फंड से दिया जाए

WhatsApp Group Join Now

, काल आउट, काल ऑफ जवानों को मेडिकल सुविधा मिले, होम गार्ड विभाग के जवानों को 25% कोटा गृह रक्षी विभाग के जवानों को मिले, दूसरे जिलों की ड्यूटी के लिए टी.ए, डी. ए का लाभ मिले |
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र सिंह मोदी जी और देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से आग्रह किया जाता है कि भारत देश के होमगार्ड जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, एम्स पी.जी.आई, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य के विश्वविद्यालयों अन्य सरकारी विभागों व अन्य सरकारी संगठनों में  होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी दी जाए, ताकि पूरा साल जवानों को 365 दिन का रोजगार मिलता रहे |