एनसीएम स्कूल कागदाना में वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
एनसीएम स्कूल कागदाना के प्रांगण में 32वें वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। । वीरवार को पहला कबड्डी का मैच अंडर 17 बॉयज टीम ए सुखदेव हाउस व टीम डी राजगुरु हाउस के बीच खेला गया। यह मैच राजगुरु हाउस ने 30-23 के अंतर से जीत लिया। इसके बाद दूसरा मैच अंडर 14 कबड्डी बॉयज टीम बी (भगत सिंह हाउस) व टीम सी (आजाद हाउस) के बीच में हुआ ।
यह मैच टीम सी (आजाद हाउस ने 32~27 के कांटेदार मुकाबले से जीत लिया। आज का तीसरा मैच अंडर 19 गर्ल्स टीम बी (भगत सिंह हाउस) व टीम सी (आजाद हाउस) के बीच कब्बडी का मुकाबला हुआ। यह मुकाबला टीम बी (भगत सिंह हाउस) ने 25 ~14 से जीत लिया।
आज का चौथा मैच मैत्रीपूर्ण मैच रहा। यह मैच NCM स्कूल के पूर्व छात्रों व वर्तमान छात्रों के अंडर 19 के लिहाज से खेला गया था पूर्व छात्र विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नियुक्ति पाने पर स्कूल में अपनी खुशियां बांटने आए थे आज के सभी मुकाबले बड़े ही रोचक हुए। एनसीएम स्कूल प्राचार्य व प्रबंधक कमेटी ने इस अवसर पर नव नियुक्त छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया।
बड़ी खुशी की बात ये रही कि इन बच्चों ने स्कूल प्राचार्य व प्रबंधक कमेटी सहित अन्य स्टॉफ मेंबर को उपहार देकर सम्मानित किया। इस खेल समारोह में स्कूल प्राचार्य संजीव कुमार, प्रबंधक सुभाष जाखड़, प्रबंधक निदेशक राजेंद्र टॉक्सिया, कोच राम कुमार सूंडा,कोच अजय न्यौल,गौरव , सचिन , हरपाल , कृष्ण,राजेंद्र , दिनेश ,रवि , राजीव , राहुल,अनिल , रवींद्र , राहुल , हीरा लाल, सतबीर, विकास, मान सिंह,सुनीता जाखड़, राजकुमारी, शांति, उमा, वंदना, प्रीति, सुमन, अमनदीप,संदीपकौर, ईश्वर, आशा, नेहा,सुशीला , उर्मिला व अन्य सभी स्टॉफ मौजूद रहे।
