राजपाल भांभू की माता के निधन पर जताया शोक
mahendra india news, new delhi
सिरसा। पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा के निजी सचिव रहेे राजपाल भाम्भू की माता आनंद भाम्भू युवा कांग्रेस अध्यक्ष हलका सिरसा की दादी स्व. बाधो देवी के निधन पर डा. केवी सिंह पूर्व ओएसडी, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा पूर्व सीपीएस हरियाणा सरकार, फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, अरविंद शर्मा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद, सुमित बैनीवाल पुत्र भरत सिंह बैनीवाल विधायक, लक्ष्मण सिंह नापा पूर्व विधायक रतिया,
राजपाल बैनीवाल भाजपा नेता फतेहाबाद शोक व्यक्त करने डिंग मंडी स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सर्वप्रथम सभी ने स्व. बाधो देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शोक व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि स्व. बाधो देवी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थी। गौसवा के प्रति भी उनकी गहरी आस्था थी और वे रोजाना गौसेवा के लिए गौशाला में जाया करती थी। उन्होंने परम पिता परमात्मा से पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
