रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार
mahendra india news, new delhi
रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार 02 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04735/04736, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से दिनांक 20.08.26 से 27.08.26 तक (02 ट्रिप) एवं लक्ष्मीबाई नगर से दिनांक 21.08.26 से 28.08.26 तक (02 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा रेगुलेट रहेगी
दक्षिणी रेलवे के पालक्काड़ मण्डल पर तकनीकी कार्य हेतु तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा रेगुलेट रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 08.08.26 को तिरूवनंतपुरम उत्तर से प्रस्थान करेगी वह दक्षिण रेलवे पर 40 मिनट तथा जो दिनांक 15.08.26 व 22.08.26 को तिरूवनंतपुरम उत्तर से प्रस्थान करेगी वह दक्षिण रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
