home page

सिरसा में छत्रपति सम्मान-2025 से अलंकृत होंगे प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार डॉ. साहिब सिंह, धन्न लिखारी नानका' नाटक की प्रस्तुति देंगे डॉ. साहिब सिंह

 | 
Famous Punjabi playwright Dr. Sahib Singh will be honoured with Chhatrapati Samman-2025 in Sirsa. Dr. Sahib Singh will present the play 'Dhan Likhari Nanka
mahendra india news, new delhi

साहित्यिक-सांस्कृतिक-सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था 'संवाद सिरसा' के तत्वावधान में 30 नवंबर को पंचायत भवन में आयोजित किए जा रहे 'छत्रपति स्मृति समारोह' की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक 'संवाद सिरसा' के संयोजक परमानंद शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 'संवाद सिरसा' के सह-संयोजक डॉ. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न समिति प्रभारियों ने इस आयोजन संबंधी तैयारियों के बारे में विस्तार सहित अवगत करवाते हुए विश्वास प्रदत्त किया कि इस आयोजन संबंधी सभी तैयारियॉं संपन्न कर ली गईं हैं।

डॉ. हरविंदर सिंह ने कहा कि 'छत्रपति स्मृति समारोह' के दौरान प्रख्यात पंजाबी नाटककार, निर्देशक एवं लोक-रंगकर्मी डॉ. साहिब सिंह को 'छत्रपति सम्मान-2025' से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. साहिब सिंह द्वारा सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत एक भावपूर्ण एवं ख़ूबसूरत नाटक 'धन्न लिखारी नानका' का मंचन किया जाएगा। समारोह के दौरान प्रख्यात पंजाबी चिंतक एवं प्रगतिशील लेखक संघ,

पंजाब के महासचिव डॉ. कुलदीप सिंह 'दीप' 'नायकों की तलाश में भटकता वर्तमान' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि-कथाकार प्रो. हरभगवान चावला करेंगे। इस अवसर पर गार्गी प्रकाशन, जन चेतना और तस्वीर प्रकाशन की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

बैठक में परमानंद शास्त्री, डॉ. हरविंदर सिंह, प्रो. हरभगवान चावला, सुरजीत सिरड़ी, सुरेश बरनवाल, अनीश कुमार, सुशील पुरी इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। आयोजकों ने सिरसा ज़िला व आस-पास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों से इस समारोह में सपरिवार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज़ करवाते हुए शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को पुष्पांजलि अर्पित करने हेतु विनम्र आग्रह किया है।