home page

सिरसा में रामसंग भजन संध्या में प्रख्यात सूफी गायक कंवर ग्रेवाल करेंगे भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान

सिरसा की श्री बाबा तारा जी कुटिया में होगा 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण:गोबिंद कांडा

 | 
सिरसा की श्री बाबा तारा जी कुटिया में होगा 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण:गोबिंद कांडा

mahendra india news, new delhi

सिरसा में रानिया रोड स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया में श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को  कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान सिरसा में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक-व्यापारिक और अन्य  संस्थाओं की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 25 झांकियां, ऊंट, घोड़े, हाथी और अनेक ढोल-बैंड पार्टियां शामिल होंगी। इस यात्रा में 11 फुट की भगवान श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। 


आपको बता दें कि इस यात्रा में 5100 महिलाएं और पुरूष श्रद्धालु धर्म ध्वजाएं लेकर चलेंगे। इसके साथ ही श्री बाबा तारा जी कुटिया में 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण होगा और 31000 दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली रामसंग भजन संध्या में प्रख्यात सूफी गायक Kanwar Grewal े भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे। साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। जिसमें नगर की अधिकतर धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग भी रहेगा।

रानियां रोड स्थित Shri Baba Tara Ji  कुटिया में इन दिनों भगवान श्रीराम की 31 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण कार्य जारी है जिसे बनाने में ओडिसा के कलाकार लगे हुए है। साथ ही शोभायात्रा के लिए 11 फुट की भगवान श्रीराम की प्रतिमा  का निर्माण अलग से किया जा रहा है। जहां पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी उस पार्क में भव्यता प्रदान करने को लेकर अगल से कार्य जारी है दीवारे ऊंची उठाई जा रही है और पार्क के सभी ओर रैलिंग लगाई जाएगी। कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा अपनी उपस्थिति में तैयारियां करवा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

उधर गोबिंद कांडा ने बताया कि इस शोभायात्रा में सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं की ओर से एक-एक झांकी होगी। यात्रा में कम से कम 25 झाांकियां शामिल होंगी, हर झांकी के आगे हाथी, घोड़े और ऊंट चलेेंगे साथ ही ढोल और बैंडपार्टी होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के सबसे आगे 5100 धर्मध्वजा धारक महिलाएं और पुरूष होंगे। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो और बाजारों से होती हुई रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर में जाकर संपन्न होगी। 

शोभायात्रा में भगवान श्रीramकी 11 फुट की प्रतिमा आक र्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे आतिशबाज शानदार। रंग बिरंगी आतिशबाजी करते हुए चलेंगे। गोविंद कांडा ने बताया कि  22 जनवरी की शाम छह बजे भगवान श्रीराम की 31 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद में रामसंग भजन संध्या का आयोजन और बाद में भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस भजन संध्या में प्रख्यात सूफी गायक कंवर ग्रेवाल भगवान श्री राम महिमा के साथ साथ अन्य देवी देवताओं का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी धार्मिक-सामाजिक-व्यापारिक और अन्य  संस्थाओं के प्रतिनिधि हर वार्ड में घर घर जाकर लोगों को इस शोभायात्रा में शामिल होने का न्यौता देंगेे। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा भव्य के साथ-साथ ऐतिहासिक होगी।