home page

साल में सिर्फ 4 महीने खेती करके करोड़पति बन गया किसान, इस चीज को उगाकर कमाता है करोड़ो रूपए

 | 
 साल में सिर्फ 4 महीने खेती करके करोड़पति बन गया किसान, इस चीज को उगाकर कमाता है करोड़ो रूपए 
Kisan News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक प्रगतिशील युवा किसान ने ऐसा दिमाग लगाया, जिसकी वजह से वह करोड़पति बन गया। किसान के पास अपनी जमीन तो नहीं है। लेकिन फिर भी वह प्रदेश का सबसे बड़े खरबूजा उत्पादक किसान है। जानकारी के मुताबिक ये कहानी पुवायां तहसील के छोटे से कस्बा गंगसरा का रहने वाले किसान  दीपक कुमार की है। 

दीपक ने साल2005 में शाहजहांपुर के ही स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज से M.com की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनको खेती करने का बड़ा शौक था।लेकिन दीपक के पास खेत के नाम पर एक इंच भी जमीन नहीं थी। उसके बाद दीपक ने किसानों से करीब 4 महीने के लिए खेत लीज पर लेकर खरबूजे की खेती शुरू की। 

किसान ने बताया कि आलू की हार्वेस्टिंग के बाद उनके क्षेत्र में किसानों के खेत खाली हो जाते हैं। जिसके बाद वह किसानों से 25 से 30 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से खेत लीज पर लेते हैं। पिछले 20 साल से वह ये खेती कर रहे है। किसान खेत तैयार कर उनको देते हैं। जिसमें वह खरबूजे और तरबूज की खेती करते हैं।

जिससे उनको बंपर उत्पादन मिलता है। दीपक ने बताया कि वह जिन बीजों का इस्तेमाल करते हैं उनकी कीमत 30 हजार प्रति किलो से लेकर 95 हजार प्रति किलो तक रहती है। उनके खेतों से रोजाना करीब 2500 से 3000 क्विंटल खरबूजे की हार्वेस्टिंग होती है। दीपक ने बताया कि उनको 150 से 200 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरबूजे की उपज मिलती है।जिससे उनको एक सीजन में करीब 3 करोड रुपए से ज्यादा की आमदनी होती है।

WhatsApp Group Join Now