home page

हरियाणा में किसान ने जहर निगलकर दी जान, किसान ने सुसाइड नोट में तहसीलदार-कानूनगों और पटवारी के लिखे नाम

 | 
हरियाणा में किसान ने जहर निगलकर दी जान, किसान ने सुसाइड नोट में तहसीलदार-कानूनगों और पटवारी के लिखे नाम

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में जींद जिला से हैं। जिला की उचाना तहसील परिसर में गांव झील के किसान प्रह्लाद ने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। जींद के सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसान की जेब से सुसाइड नोट मिला है, इस सुसाइड नोट में किसान ने तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, नंबरदार व उसके भाई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

गांव झील के 60 साल के किसान प्रह्लाद ने सोमवार को अपनी जमीन के मामले में उचाना तहसील में गया था। तहसील परिसर में उसने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस ने उसे उचाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती में करवाया।

इसके बाद उसे जींद रेफर कर दिया। सामान्य अस्पताल जींद में डॉक्टरों की टीम ने किसान प्रह्लाद को मृत घोषित कर दिया। प्रह्लाद के बेटे सोमपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके चाचा राजकुमार ने अपने हिस्से की 2 एकड़ भूमि गांव के ही सुमित नंबरदार व उसके भाई सचिन को बेच दी थी। अभी तक उनकी खेवट इक_ी थी।

उन्होंने बताया कि खेवट अलग करने का उनका केस कमिश्नर की कोर्ट में विचाराधीन है। सोमपाल ने आरोप लगाया, सुमित नंबरदार व उसका भाई सचिन उसके पिता प्रह्लाद को धमकी देते थे कि तुम्हारे भाई की जमीन तो हमने खरीद ली, अब तुम्हारी जमीन पर कब्जा करेंगे। सुमित नंबरदार व सचिन ने तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के साथ मिलीभगत करके उस जमीन की तकसीम 2022 में अपने नाम करवा ली, इसकी जुताई उसके पिता प्रह्लाद करते थे। इसी कारण उसके पिता परेशान थे। इसी परेशानी में उसके पिता ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में भी प्रह्लाद ने यही लिखा है।

WhatsApp Group Join Now

चंद्रपाल, उचाना थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट व प्रह्लाद के बेटे सोमपाल की शिकायत पर सुमित नंबरदार व उसके भाई को नामजद कर तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रह्लाद जमीन के किसी काम को लेकर तहसील में आया था, यहीं उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस जांच कर रही है।