home page

हरियाणा के इस गांव में किसान सतनाम सिंह की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना

 | 
Farmer Satnam Singh was shot dead in this Haryana village

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में यमुनानगर से हैं। जिला के बाल छप्पर गांव में सोमवार सुबह के समय एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि किसान सतनाम सिंह मॉर्निंग वॉक पर गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद  गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


्र
किसान की हत्या के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की।  

बताया जा रहा है कि खेतीबाड़ी करने वाले सतनाम सिंह प्रतिदिन तरह सोमवार को सुबह करीबन साढ़े 5 बजे गांव के आसपास सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके सामने आकर बाइक रोक दी। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। 

DSP रजत गुलिया ने बताया कि सुबह SHO थाना छप्पर को सूचना मिली थी कि बाल छप्पर में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।  सतनाम का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है।