home page

BJP शासन में किसानों में डीएपी के लिए हाहाकार: शीशपाल केहरवाला

 
Farmers are crying out for DAP under BJP rule: Sheeshpal Keherwala
 | 
 Farmers are crying out for DAP under BJP rule: Sheeshpal Keherwala

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सिरसा जिले में चल रही डीएपी की कमी को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मंगलवार को जारी बयान में विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी कहने वाली भाजपा सरकार के समय में किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान समय में किसानों को अपनी फसलों में प्रयोग के लिए पर्याप्त डीएपी नहीं मिल रही जिससे उन्हें फसल उत्पादन के लिए कष्ट उठाने पड़ रहे हैं। विधायक केहरवाला ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों की ये दुर्दशा है कि वे लंबी लंबी कतारों में डीएपी लेने के लिए रात रातभर खड़े रहते हैं मगर भाजपा नेता उनकी इस करुण दशा के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं।

MLA शीशपाल केहरवाला ने कहा कि इस देश की वास्तविक आर्थिक रीढ किसान ही हैं मगर उनके प्रति भाजपा का ये रवैया दर्शाता है कि वे देश की इस रीढ को तोडऩे में भरोसा रखते हैं और उन्हें आवश्यक कृषि संसाधन तक उपलब्ध नहीं करवाते। जब किसान अपने संसाधनों को लेकर सडक़ों पर आते हैं तो किसानों को आतंकवादी तक बताकर उन पर अत्याचार भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति में किसानों के साथ है और उनके लिए हर समय सडक़ से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now