home page

नाथूसरी चौपटा से भिवानी में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के लिए किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर हुए रवाना

 | 
news

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा से गांधी जयंती के अवसर पर भिवानी के हुड्डा पार्क में किसान समर्थकों और विभिन्न किसान नेताओं द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन को लेकर रवाना हुए। इस दौरान किसान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसान नेता व कार्यकर्ता रवाना हुए। 

इस मौके पर समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा, किसान नेता प्रकाश मेमरा, दिवान सहारण, सुरेश कुमार, देवीलाल, अशोक कुमार, विकास शाहपुरिया, हरपाल सहारण, अनिल कासनियां, भोलू परिहार, हनुमान ताजियां, सीता राम, मांगेराम ने बताया कि 
यह सत्याग्रह मुख्य रूप से किसान नेता रवि आजाद की गिरफ्तारी के खिलाफ और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया है।

रवि आजाद की पत्नी मंजू आजाद की अपील पर बड़ी संख्या में किसान, समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेने भिवानी पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों और किसान संगठनों की मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए, क्योंकि उनका आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now


इसके साथ ही भिवानी और आसपास के क्षेत्रों में किसान हाल ही में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी और ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा घोषित करने की मांग को लेकर भी लगातार लामबंद हो रहे हैं।