home page

हरियाणा के किसान जाएंगे विदेश, अब खेती के लिए प्रदेश सरकार भेजेगी विदेश

जानिए क्या है सरकार की महत्वपूर्ण योजना 
 | 
जानिए क्या है सरकार की महत्वपूर्ण योजना 

mahendra india news, new delhi
केंद्र सरकार व HARYANA की सरकार किसानों की तरफ विशेष ध्यान दें रही है। किसानों के लिए समय समय पर अनेक योजनाएं चला रही है। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। 

अब देश के किसान भी खेती करने विदेश जा सकेंगे। HARYANA सरकार ने अफ्रीकी सरकार के साथ एक समझौता किया है इससे मेहनती किसान विदेश जाकर वहां खेती करके अपना जलवा दिखा सके। इसके लिए किसानों को सरकार प्रशिक्षण के साथ ही आवश्यक सुविधा भी प्रदान करेगी। 

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को अफ्रीकी देशों में भेजकर व्यापक कृषि क्षमताओं का फायदा उठाने की योजना बना रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रयास का उद्देश्य हरियाणा के मेहनती कृषक समुदाय को नए अवसर प्रदान करना है। 


CM मनोहर ने बताया कि अफ्रीकी राष्ट्र के राजदूत के साथ चर्चा के बाद प्रदेश सरकार एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है और इस सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए शीघ्र ही एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा। एमओयू के बाद हरियाणा सरकार द्वारा इच्छुक किसानों को इस अनूठे अवसर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद किसान समूहों का गठन किया जाएगा और उन्हें अफ्रीकी देशों में भेजा जाएगा, जहां वे अपनी कृषि विशेषज्ञता का उपयोग कर वहां उपलब्ध कृषि परिदृश्य से लाभ उठा सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

बता दें कि विदेश भेजने से पहले सरकार उन्हें विदेश में कृषि प्रयासों में उनकी कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता भी प्रदान करेगी। औद्योगिकीकरण और अन्य विकासात्मक गतिविधियों के कारण HARYANA में घटती भूमि जोत से सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने के लिए पहल की है।