home page

नहराना हेड पर शेरांवाली नहर में कम पानी छोड़े जाने पर किसानों ने पांच घंटे तक दिया धरना, एक्शन के आश्वासन पर धरना किया समाप्त

 | 
Farmers staged a five-hour sit-in protest at the Nahrana Head over the reduced release of water into the Sheranwali Canal; the protest was called off following assurances of action

mahendra india news, new delhi

नहराना हेड पर शेरांवाली नहर में कम पानी छोड़े जाने पर किसानों ने शुक्रवार को पांच घंटे तक धरना शुरू कर दिया। किसान व ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर पर्याप्त मात्रा पर पानी नहीं छोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी। नहराना हेड पर धरना जारी रहेगा। इसके बाद सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथूर के आश्वासन पर शाम 4 बजे धरना समाप्त किया। वहीं किसानों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले गांव जमाल के ग्रामीणों ने कुताना व वरूवाली नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर पिछले सप्ताहे धरना दिया था। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना समाप्त किया। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वरूवाली व कुताना माइनर पर अवैध मोगियां तोडऩे का कार्य किया। 

 

इससे पहले गांव दड़बा कलां, कैंरावाली, अरनियांवाली, रंधावा, बकरियांवाली व अन्य गांव के ग्रामीण व किसान शुक्रवार दोपहर को 12 बजे नहराना हेड पर पहुुंचे। इसके बाद दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गांव अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण कुमार खोथ, बनवारी, जिले सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, विनोद कुमार, जयवीर सिंह, बलवीर सिंह ने बताया कि शेरांवाली नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ जा रहा है। जिससे सिंचाई तो दूर गांव में पीने के पानी की भ्भी समस्या आ रही है। लोगों टैंकरों से खरीदकर पानी पीने का कार्य कर रहे हैं। 

 

उन्होंने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से नहर में 230 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए था। मगर नहर में 30 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। इससे टेल पर पडऩे वाले गांवों में तो पानी पहुुंच ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी जानबूझकर शेड्यूल के हिसाब से पानी नहीं छोड़ रहे हैं। अगर जल्द ही शेड्यूल के हिसाब से पानी नहर में नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करेंगे। इसका जिम्मेवार सिंचाई विभाग होगा। किसानों ने कहा कि जल्द ही जिला उपायुक्त सिरसा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now