बीकेई के नेतृत्व में 2 दिसंबर को लघु सचिवालय सिरसा में गरजेंगे किसान: लखविंदर सिंह औलख
Mahendra india news, new delhi
भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर व किसानों के साथ हो रही लूट के विरोध में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंगलवार 2 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम बरनाला रोड सिरसा पहुंचें। वहां से इक_े होकर 11.00 बजे डीसी दफ्तर सिरसा में प्रदर्शन करेंगे।
लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि खरीफ -2020 के मुआवजे से तहसील डबवाली, कालांवाली, गोरीवाला व सिरसा के किसान वंचित हैं। राजस्व विभाग की लापरवाही व नाकामी के चलते कई किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई थी वह बचा हुआ फंड 31 मार्च 2025 को सरकार के पास वापस चला गया, जो अभी तक दोबारा जारी नहीं किया गया है।
हमारी मांग है कि बकाया मुआवजा राशि तुरंत प्रभाव से जारी की जाए, खरीफ -2024 में सिरसा जिले के 25 गांव जिसमें अलीमोहम्मद, चक फरीदपुर, चक जालू, दीवानखेड़ा, गोरीवाला, हैबूआना, जगमालवाली, खूईया मलकाना, लंबी, मुन्नावाली, पन्नीवाला मोरीका, पन्नीवाला रूलदू, रामपुरा बिश्नोईयां, टप्पी, फतेहपुरिया नियामतखां, खारिया, ख्योंवाली, मलिकपुरा, मोड़ी, शेखूपुरिया, थिराज, खाईशेरगढ़, हंजीरा, शेरगढ़, रामगढ़ गांव शामिल हैं, उनका खरीफ -2024 का बीमा क्लेम जारी नहीं किया गया है। इस विषय को लेकर कई बार प्रशासन से मीटिंग हो चुकी है। जिला कमेटी ने इसकी अप्रूवल दे दी है, लेकिन एसएलजीसी की मीटिंग न होने की वजह से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
हम सरकार से अपील करते हैं खरीफ -2024 के 25 गांवों का बीमा के लिए तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए। खरीफ -2023 में बीमा कंपनी द्वारा कई महीनों बाद बीमा क्लेम देने की बजाय किसानों का बीमा प्रीमियम वापस कर दिया था, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
उन्होंने किसानों की मांगों बारे बताया कि पिछले दिनों भारी बरसात, जल भरावए हिसार घग्गर ड्रेन से हुई तबाही के का मुआवजा व बीमा क्लेम जारी किया जाए, मंडियों में किसानों के साथ हो रही लूट को बंद किया जाए, कालांवाली की फग्गू अनाज मंडी में किसानों के साथ धान खरीद में हुई धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में गलत तरीके से पंजीकरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया जाए, बाजरे की भावांतर योजना के तहत किसानों के साथ खरीद में हुई लूट जांच की जाए, सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद में अनावश्यक पोर्टल हटाकर सीधी खरीद चालू की जाए, नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए,
बार-बार सफाई के नाम पर बंदी नहीं होनी चाहिए, किसानों के ट्रैक्टर पर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस वापस ली जाए, कृषि मंत्री भारत सरकार व हरियाणा सरकार बार-बार बयान दे रहे हैं कि यूरिया व डीएपी के साथ टैगिंग नहीं होगी, लेकिन फिर भी कोऑपरेटिव सोसायटियोंए इफको सेंटरों व कुछ प्राइवेट सेंटर किसानों को टैगिंग के साथ खाद दे रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। इन तमाम मांगों को लेकर मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे किसान शहीद भगत सिंह पार्क, बरनाला रोड पर इकट्ठे होंगे और वहां से 11.00 बजे डीसी दफ्तर सिरसा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बीके मीडिया प्रभारी गुरलाल सिंह भंगू, संदीप सिंह झीड़ी, अमनदीप सिंह, विपनजोत सिंह, सुखबीर सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, महेंद्र सिंह, रवि कुमार, शिवा, मनी आदि किसान मौजूद
