home page

फतेहाबाद जेजेपी महिला जिलाध्यक्ष माचरा पहुंची चौटाला हाउस

 | 
Fatehabad JJP Women District President Machra reached Chautala House

mahendra india news, new delhi
पूर्व विधायक नैना चौटाला से मिलकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
सिरसा। फतेहाबाद जिले की जेजेपी महिला जिलाध्यक्ष संतोष माचरा बुधवार को चौटाला हाउस पहुंची और पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला से मिलकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला से मिलकर संतोष माचरा ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला एवं जेजेपी प्रदेश की महिला विंग की ध्यक्ष रजनी मलिक ने उन्हें जिस उम्मीद से महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गौरव की बात है कि उन जैसी पार्टी की छोटी सी कार्यकर्ता को जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। संतोष माचरा ने कहा कि प्रदेशभर मेें केवल जननायक जनता पार्टी ही सही मायने में महिलाओं का सम्मान करती है और इसका प्रमाण उन्हेें महिला जिलाध्यक्ष बनाकर दिया है। उन्होंने कहा कि वे जिला फतेहाबाद में जननायक जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूती देंगी। 

WhatsApp Group Join Now