home page

सिरसा में नाबालिग बेटी की गला घोंटकर कर पिता ने की हत्या, आरोपी पिता 24 घंटे में गिरफ्तार

 
Father strangles minor daughter to death in Sirsa; accused father arrested within 24 hours
 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव खैरेकां में 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी की हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को वारदात के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या की थी। मामले में आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 

सिरसा सदर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने बताया कि 30 अगस्त को गांव खैरेकां के नाथ मोहल्ला निवासी कविता पत्नी राकेश नाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 29 अगस्त की शाम वह अपने तीन बच्चों को पड़ोस में रहने वाली अपनी मां के घर छोडक़र गई थी। इसी दौरान शाम करीब छह बजे उसका पति राकेश नाथ वहां पहुंचा और उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राकेश नाथ पुत्र शौगर नाथ निवासी नाथ मोहल्ला, गांव खैरेकां को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों सहित वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

WhatsApp Group Join Now