home page

लोकसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री आज पेश करेंगी अंतरिम बजट, हेमंत सोरन की गिरफ्तारी से हुआ सियासी बवाल

 आदिवासी संगठनों का आज झारखंड बंद

 | 
 आदिवासी संगठनों का आज झारखंड बंद

mahendra india news, new delhi

लोकसभा चुनाव से पहले देश की वित्त मंत्री सीता रमण वीरवार को यानि आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से किसान, महिलाएं, टैक्सपेयर्स, सैलरीड क्लास को राहत की उम्मीद लगाई जा रही है। 

उधर झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद नई प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण होना है। झारखंड में कई दिन से जारी सियासी उठापटक खत्म हो चुकी है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद तो विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद अब चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। 


आपको ये भी बता दें कि अभी तक झारखंड के राज्यपाल ने अभी चंपई सोरेन से मुलाकात नहीं हुई है। ऐसे में सियासी अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि झारखंड में भी भाजपा सियासी गणित हल करने में लगी है।