home page

सोना- चांदी गणेश चतुर्थी पर कितना महंगा मिलेगा, जानें 14 सितंबर का ताजा रेट

 | 
Find out the latest rates for gold and silver for September 14 and how expensive they will be on Ganesh Chaturthi

 Mahendra india news, new delhi
14 सितंबर 2026  सोमवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं चांदी भी स्थिर है. असल में इसका सीधा कारण है कि आज गणेश चतुर्थी की वजह से सर्राफा बाजार ही बंद है, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,472 रुपए प्रति ग्राम है. इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपए का है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,184 रुपए प्रति ग्राम है. 10 ग्राम 22 कैरेट सोना खरीदने के लिए करीब 1,41,840 रुपए खर्च करने होंगे. 18 कैरेट सोने की कीमत आज 11,608 रुपए प्रति ग्राम है और 10 ग्राम के लिए इसका भाव 1,16,080 रुपए है.

पिछले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट आई है. आज चांदी 244.90 प्रति ग्राम और 2,44,900 प्रति किलो है. परसों चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किलो था. यानी कल इसमें 100 प्रति किलो की गिरावट आई थी इसलिए आज 10 ग्राम चांदी का भाव आज 2,449 है

सितंबर में चांदी का कैसा रहा ट्रेंड?
सितंबर की शुरुआत में दिल्ली में चांदी 2.50 लाख रुपए प्रति किलो थी. 10 सितंबर को यह बढ़कर 2.55 लाख रुपए प्रति किलो के महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची. इसके बाद कीमत में गिरावट आई और 14 सितंबर को ये 2,44,900 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. सितंबर में अब तक चांदी की कीमत में करीब 2.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है

WhatsApp Group Join Now