home page

सिरसा में अवैध मोगियां लगाने वाले 56 किसानों पर होगी एफआईआर दर्जं, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में भी उखाड़ी गई अवैध मोगियां

 | 
FIRs will be registered against 56 farmers in Sirsa for installing illegal water outlets; illegal outlets were also removed in the Nathusari Chopta area

mahendra india news, new delhi
सिरसा में अवैध मोगियां लगाने का खेल नहरों व माइनरों में चल रहा है। सिरसा जिला में घग्घर और ओटू से निकलने वाली नहरों के तटबंध खोदकर अवैध तरीके से मोगियां लगाई हुई है। सिरसा विभाग ने अवैध मोगियां लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध मोगियां बनाने वालों पर सिंचाई विभाग के द्वारा सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया जाएगा। 
सिंचाई विभाग के द्वारा जीबीएसएम पर अवैध मोगियां बनाने वालों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। विभाग के द्वारा 40 किसानों की रिपोर्ट तैयार पुलिस को भेजी गई है। जबकि 6 की फाइल रिपोर्ट कर ली गई है।  घग्घर और ओटू से निकलने वाली नहरों में टेल पर पडऩे वाले गांवों तक सिंचाई विभाग द्वारा पानी पहुंचने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा ने बताया कि नहरों पर अवैध तरीके से मोगियां लगाने वाले किसानों पर कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसे किसानों पर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई एवं बिजली पुलिस थाना को शिकायत भेजी गई है। टेल पर पडऩे वाले गांवों तक पूरा पानी पहुंचे। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

चौपटा क्षेत्र मेें भी उखाड़ी थी अवैध मोगियां 
अवैध मोगिया बनाकर पानी चोरी करने के  मामले नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में भी आए थे। टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर गांव जमाल के ग्रामीणों ने नहराना हेड पर धरना दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी जागे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कुताना माइनर, नोहर फीडर नहर व वरूवाली नहर पर अवैध मोगियां को जेसीबी से उखाडऩे का कार्य किया था। 

WhatsApp Group Join Now