home page

सिरसा में पहली बार अमेजन सी वर्ल्ड ट्रेड फेयर में लाइव तैरती नजर आएंगी मछलिया

 | 
सिरसा में पहली बार अमेजन सी वर्ल्ड ट्रेड फेयर में लाइव तैरती नजर आएंगी मछलिया

mahendra india news, new delhi

पहली बार सिरसा में अमेजन सी वर्ल्ड ट्रेड फेयर Amazon Sea World Trade Fair में मछलियां लाइव तैरती नजर आएंगी, जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वर्तमान में युवा पीढ़ी मोबाइल की दुनियां में मशगूल है। युवा पीढ़ी का मोबाइल की दुनियां से ध्यान हटाने में ट्रेड फेयर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हंै। पहली बार सिरसा में अमेजन सी वर्ल्ड ट्रेड फेयर में मछलियां लाइव तैरती नजर आएंगी, जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 


जीटीएम ग्राऊंड में लगे ट्रेड फेयर के संचालक मोहित ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उनके साथ डाबर भी मौजूद थे। मोहित ने बताया कि सिरसा में पहला ट्रेड फेयर होगा, जिसमें मछलियां लाइव पानी में तैरती नजर आएंगी। इसके अलावा अनेक स्टॉलों भी लगाई गई हैं, जहां महिलाओं व बच्चों की खरीददारी के लिए विशेष आकर्षण की चीजें रहेंगी। घरेलु हर प्रकार का सामान ट्रेड फेयर Amazon Sea World Trade Fair में उपलब्ध होगा। ट्रेड फेयर सांय 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। एंट्री टिकट 30 रुपए रहेगी, जबकि मछलियों को देखने की टिकट 100 रुपए होगी। कई अन्य स्थानों पर मेले चलने के कारण स्टॉलें कम हैं, जैसे ही वहां मेले समाप्त होंगे, यहां स्टॉलों की संख्या में भी बढ़ोत्त्तरी होगी। उन्होंने बताया कि शहरवासियों में मेले को लेकर काफी क्रेज है। लोगों का अच्छा प्यार व सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है कि आगामी समय में भी शहरवासी इसी प्रकार सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के आगामी सप्ताह तक मेला चलेगा।


करवा चौथ व दीपावली पर महिलाओं के लिए होगा स्पेशल कार्यकम:
मोहित ने बताया कि करवा चौथ व दीपावली पर उनकी ओर से महिलाओं के लिए स्पैशल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिलाओं के लिए लाइव डांसिंग व भंगड़े सहित अन्य मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए भी अलग से कार्यक्रम होंगे। जैसे-जैसे लोगों का क्रेज बढ़ेगा, वैसे-वैसे ही नए मनोरंजक कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों का पूरा मनोरंजन हो सके।

WhatsApp Group Join Now