home page

डाइट डिंग में पीजीटी केमेस्ट्री हेतु चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

 | 
Five-day training program for PGT Chemistry at DIET Ding concludes

mahendra india news, new delhi
 एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन में नियमित एवं अतिथि पीजीटी केमेस्ट्री के लिए आयोजित पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला तथा प्रशिक्षण समन्वयक एवं डाइट विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।

अंतिम दिन प्रथम सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने पाठ योजना निर्माण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोज पुरी एवं डॉ. राजेश खुराना ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण—ओवरलीफ विषय पर संयुक्त सत्र लिया और इसके शैक्षणिक उपयोग की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश शर्मा ने रसायन विज्ञान के प्रति भय दूर करने की रणनीतियां विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति भय एवं झिझक दूर करने तथा विषय को सरल एवं रोचक बनाने की प्रभावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं सीख पर आधारित प्रस्तुतियां दीं तथा अपने विचार सांझा किए। समापन अवसर पर डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब इसमें प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण तकनीकों का प्रभावी उपयोग कक्षा-कक्ष में किया जाए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थी-केंद्रित एवं नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन पर प्रतिभागियों से प्रशिक्षण संबंधी प्रतिक्रिया भी ली गई।
 

WhatsApp Group Join Now


-समग्र रूप से पीजीटी रसायन विज्ञान हेतु आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों हेतु अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं व्यावहारिक रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के व्यावसायिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होगा।
चंद्र प्रकाश शर्मा, विषय विशेषज्ञ,आईएफआईसी विंग, डाइट डिंग, सिरसा