home page

शहीद भगत सिंह की जयंती पर अरनियावाली में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

 | 
Floral tribute ceremony held in Arniawali on Shaheed Bhagat Singh's birth anniversary

mahendra india news, new delhi

अरनियावाली। शहीद भगत सिंह युवा क्लब अरनियावाली एवं ग्राम पंचायत अरनियावाली द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के मुख्य चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर एवं पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच कृष्ण खोथ, शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान संजय डूडी, HSEB वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन रामकिशन खोथ, भागाराम गहलोत, विक्रम खोथ, रामकुमार खोथ, हंसराज वर्मा, प्रह्लाद नेहरा, प्रह्लाद डूडी, जीतू स्थार, अनिल खोथ, भादर वालिया, महाबीर घोटिया, ओमप्रकाश खोथ, रामचन्द्र, राजेश सुथार, नरेश खोथ सहित अन्य ग्रामीण एवं साथी मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए युवाओं को देश, समाज और गांव के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now