दिल्ली में कोहरे का कहर, कई उड़ानें रद्द, ये एडवाइजरी जारी की गई
देश की बड़ी खबरों में देश की राजधानी दिल्ली से है। मौसम के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय धुंध व गलन के साथ ही घने कोहरे का साया बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति के बीच दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई हैञ
आपको बता दें कि अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे के कारण कुछ फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली एयरपोर्ट त्ररूक्र ने कहा कि जो उड़ानें सीएटी के अनुरूप नहीं होंगी वे प्रभावित होंगी। घने कोहरे से दिल्ली आने जाने वाली 110 से अधिक फ्लाइट्स पर असर, 47 मिनट की औसत देरी, दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के कारण रेल सेवा प्रभावित घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी जिसके कारण दिल्ली से चलने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
हरियाणा और राजस्थान में फिर से बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी झमाझम बरसात
हरियाणा और राजस्थान में फिर से मौसम में बदलाव होगा। हरियाणा और राजस्थान में झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 3 जनवरी से 6 जनवरी के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 5 जनवरी रात्रि व 6 जनवरी को राज्य के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। परंतु 7 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है व कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की उम्मीद है।