home page

संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा पर चलते हुए महिला सेवादार ने लौटाया मिला हुआ मोबाइल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर एक महिला सेवादार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिला मोबाइल उसके मालिक को वापस लौटाकर मानवता का उदाहरण पेश किया। जानकारी के अनुसार फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी सरोज गाबा इन्सां पत्नी अशोक गाबा इन्सां को शाह सतनाम जी मार्ग पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल मिलने के बाद सरोज गाबा इन्सां ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया।

जांच-पड़ताल के दौरान मोबाइल पनिहारी निवासी अमित कुमार पुत्र जसबीर का निकला। इसके बाद महिला सेवादार ने अमित कुमार से संपर्क कर उसे उसका मोबाइल सकुशल लौटा दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर अमित कुमार ने सरोज गाबा इन्सां का आभार व्यक्त किया तथा उनकी ईमानदारी की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महिला सेवादार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया। ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां, जोन प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां ने भी सरोज गाबा की सराहना की।